24 News update उदयपुर, 23 जून। “जब जनता, दानदाता और सरकार एकजुट होकर विकास कार्यों में भागीदारी करते हैं, तो परिणाम हमेशा उल्लेखनीय होते हैं। जनहित के कार्यों में जनसहयोग राष्ट्रधर्म है। आज देश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से बढ़ते हुए विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।” ये विचार पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को यूसीसीआई भवन, उदयपुर में उद्यमियों और व्यवसायियों के साथ आयोजित परिचर्चा में व्यक्त किए।

यूसीसीआई अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिए औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और रखरखाव में यूसीसीआई लगातार सहयोग करता रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप बापना ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की विकास परियोजनाओं में उद्यमियों के सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर रीको महाप्रबंधक डी.के. शर्मा भी उपस्थित रहे।

गुलाबचंद कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने दानदाताओं की मदद से सरकारी स्कूलों में सुविधाएं जुटाने की पहल की थी, उसी तरह चिकित्सा, स्वच्छता और औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में भामाशाहों की भागीदारी से उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि उदयपुर में भूपाल अस्पताल में 100 करोड़ से अधिक की दान राशि से आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगे, आयड़ नदी के सरंक्षण और वाटर एटीएम जैसे प्रकल्प दानदाताओं की वजह से संभव हुए। औद्योगिक क्षेत्रों में दानदाताओं के सहयोग से सड़क और अन्य सुविधाओं का विकास एक नई मिसाल है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य सचिव पी.एन. भंडारी ने भी योजनाओं की रुपरेखा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अरावली मिनरल्स के मांगीलाल लूणावत व सुनील लूणावत, फ्यूजन बिजनेस सॉल्यूशंस के मधुकर दुबे व श्वेता दुबे, वेस्टर्न ड्रग्स के बी.एल. डागलिया व विक्रम रांका, आर्कगेट टेक्नोलॉजी के कुणाल बागला व निशांत बागला और चोकसी हेराईज के किशोर चोकसी का सम्मान किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading