24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के सोवारा डूंगरा स्थित श्री अंगारी माता मंदिर में शनिवार रात्रि श्री रामेश्वर भक्त मंडल के तत्वावधान में 137वें रामायण मनका एवं 108 हनुमान चालीसा पाठ का भक्तिमय आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अशोक सरपोटा ने भगवान श्रीराम के पूजन-अर्चन से की, जबकि मुकेश भोई ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। गेबीलाल कटारा ने सभी मंडल सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में अजय भोई, विशाल और विस्मय भोई ने गुरु वंदना एवं गणेश वंदना, जबकि विस्मय भोई ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद प्रीतम भोई ने विधि-विधान से हनुमानजी का आवाह्न कर पाठ की शुरुआत कराई। विस्मय भोई, मयंक भोई, भव्य भोई, ज्योति भोई, निशा भोई, तमन्ना भोई, रेखा भोई, ईशा भोई, शांता सुथार, पिंकी भोई, पार्वती भोई एवं विमला सुथार ने रामायण मनका की चौपाइयों का सुमधुर गायन किया। वहीं लक्ष्मण लाल भागरिया, नरेश सेवक, रविन्द्र सुथार, ओमप्रकाश गुप्ता और दिलीप भोई ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।भजन संध्या में मुकेश भोई, अजय भोई, विशाल सहित कलाकारों ने “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल गए, राम आए हैं”, “डाकोर ना ठाकोर” सहित कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। रघुवीर और दिव्य ने ढोलक व मंजीरों की मधुर संगत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर प्रभुदास धाम रामद्वारा के संत श्री उदयरामजी महाराज एवं बाल संत श्री अमृतरामजी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में कांतु भाई डामोर, गेबा कटारा, कचरूलाल सरपोटा, सोमा अहारी, राजेश कटारा, विजय सोवारा, वाला कटारा, विपिन सोवारा, सुखलाल डामोर, रमेशचंद्र अहारी, गोविंद कटारा, लक्ष्मण लाल भागरिया, लसू खराड़ी, रामजी मिस्त्री, रमण, अनिल, कंकू सरपोटा, कचरी मालीवाड़, बबली, संगीता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सागवाड़ा में ‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई मित्रों का सम्मान, सेफ्टी किट और प्रशस्ति-पत्र किए वितरित 27 जुलाई की गौ सम्मान जनजागरण रैली को सफल बनाने पर मंथन, ग्रामीणों से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान