24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर पालिका परिसर में मंगलवार को भारत सरकार की ‘नमस्ते योजना’ के तहत ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई से जुड़े सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए उन्हें सेफ्टी किट और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान भारत सरकार के कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन, बदामीलाल मेहता, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, महामंत्री के.पी. सिंह चिखली, बालकृष्ण पाटीदार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जितेंद्र शर्मा, रोशन व्यास, प्रवीण पाटीदार, निलेश पाटीदार, निरूपा परमार, अक्षय सेवक सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सफाई मित्रों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही शहरी सेवा शिविर की जानकारी देते हुए एक स्टेट ग्रांट पट्टा भी जारी किया गया।वक्ताओं ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के वास्तविक कर्मयोगी हैं। नमस्ते योजना का उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव श्रम पर निर्भरता कम करना, आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना, सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना और सफाई मित्रों को सामाजिक सुरक्षा व सम्मान दिलाना है। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटे श्रद्धालुओं का हडमाला में भव्य स्वागत 137वें रामायण मनका व 108 हनुमान चालीसा पाठ में गूंजा भक्तिरस, भजनों पर झूमे श्रद्धालु