24 News Update उदयपुर, 11 जुलाई। हाल ही में उदयपुर नगर निगम सीमा में शामिल किए गए मटून गांव में पहली बार नगर निगम की ओर से विकास कार्यों की शुरुआत हुई। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने शनिवार को 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद मटून में पहली बार निगम के माध्यम से विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले गांव में विकास कार्य पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के जरिए होते थे, लेकिन अब यह जिम्मेदारी नगर निगम निभाएगा। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों को समान प्राथमिकता दे रही है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।विधायक के मीडिया प्रभारी बी.एल. डांगी ने बताया कि उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हाल ही में नगर निगम में शामिल गांवों में मटून पहला गांव है, जहां नगर निगम ने विकास कार्यों का श्रीगणेश किया है। उन्होंने कहा कि विधायक फूलसिंह मीणा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।भूमि पूजन कार्यक्रम में गणेश व्यास, झामेश्वर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष हिम्मतसिंह देवड़ा, मंडल महामंत्री शिवदान सिंह देवड़ा, मंडल मंत्री भंवर देवड़ा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नजरसिंह देवड़ा, ओबीसी मोर्चा मंडल मंत्री गणेश गिरी, पूर्व इकाई अध्यक्ष विजयसिंह देवड़ा, किशनदास, मोतीलाल व्यास, राहुल पानिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र का शुभारंभ, उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए करेगा कार्य विप्र फाउंडेशन 250 प्रतिभाओं और विभूतियों को करेगा प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित