24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने राज्य सरकार की रियायती गेहूं वितरण योजना में पारदर्शिता लाने तथा कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से नया सुझाव दिया है। संगठन ने उपभोक्ता मामलों के मंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि सरकारी योजना के तहत 2 रुपए किलो गेहूं लेने वाले परिवारों के घरों के बाहर विशेष चिन्ह लगाए जाएं।संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों को रियायती दर पर गेहूं उपलब्ध करवाना सराहनीय कदम है, लेकिन कई ऐसे लोग भी योजना का लाभ ले रहे हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद गेहूं लेकर बाजार में बेच देते हैं। इससे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को नुकसान हो रहा है और समाज में नाराजगी बढ़ रही है।ग्राहक पंचायत का कहना है कि यदि योजना का लाभ लेने वाले परिवारों के घरों पर चिन्ह लगाए जाते हैं तो इससे यह स्पष्ट होगा कि कौन वास्तव में योजना का पात्र है। साथ ही आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को योजना से बाहर करने में भी आसानी होगी।संगठन के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल और जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को भी अवगत कराने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना है कि इससे वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंच सकेगा और रियायती गेहूं की कालाबाजारी पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रदेश में 4 लाख 19 हजार 648 लीटर वाॅश नष्ट लदानी के टेरिया में देर रात चोरी, सरिये से हमला कर चार तोला सोना ले उड़े बदमाश