24 News Upate शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शाहपुरा जिला बहाल करो संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार जारी है। जिला समाप्त किए जाने के करीब डेढ़ वर्ष बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम 13वां स्मरण पत्र उपखंड अधिकारी शाहपुरा को सौंपा।संघर्ष समिति के महासचिव एडवोकेट कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि प्रत्येक माह की 28 तारीख को “ब्लैक डे” मनाया जाता है। इस बार 28 जून को अवकाश होने के कारण 29 जून को उपखंड कार्यालय के बाहर समिति के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर “शाहपुरा जिला बहाल करो” के नारे लगाए तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सरकार को अपना वादा याद दिलाया।समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट ने कहा कि पूर्व में जयपुर में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में, शाहपुरा विधायक की मौजूदगी में, शाहपुरा को पुनः जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। लेकिन 13 महीने बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई निर्णय नहीं होने से क्षेत्र की जनता में निराशा और आक्रोश है।सह संयोजक सूर्य प्रकाश ओझा ने कहा कि जब तक शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने कहा कि शाहपुरा जिला बनने के सभी निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरता है। रियासतकालीन ऐतिहासिक महत्व और क्षेत्र की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को शीघ्र शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा प्रदान करना चाहिए।इस दौरान संघर्ष समिति के संरक्षक सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, राजेन्द्र पांडे, अजय मेहता, रामेश्वरलाल सोलंकी, सुरेश घूसर, उदयलाल बेरवा, प्रवीण पारीक, नूर मोहम्मद रंगरेज (छोटू) सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, अधिवक्ता और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation स्वच्छ कार्यालय अभियान के तहत आयुर्वेदिक औषधालय में सफाई, औषधीय पौधे लगाए अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, तौलिए से गला दबाकर मारने का आरोप