24 News Update वल्लभनगर, 15 जून। वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के डबोक स्थित निवास पर रविवार को डांगी, पटेल और पाटीदार समाज की विशाल पंचायती का आयोजन हुआ, जिसमें सामाजिक एकता, संगठन और समाज सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया। पंचायती में उदयपुर संभाग के 52 चौखलों से आए पंच-पटेल, जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठजनों ने भाग लेकर समाज के भविष्य को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक उदयलाल डांगी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए नई पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बाल विवाह पर पूर्ण रोक लगाने की अपील करते हुए मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि समय के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव जरूरी हैं और वैज्ञानिक सोच व आधुनिक दृष्टिकोण अपनाकर ही समाज नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। विधायक डांगी ने माता प्रथा सहित अन्य कुप्रथाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही इन बुराइयों को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
पंचायती में सामाजिक विवादों के समाधान पर भी गंभीर चर्चा हुई। विधायक डांगी ने कहा कि जमीन से जुड़े छोटे-मोटे विवाद और पारिवारिक झगड़ों का निपटारा न्यायालयों के बजाय समाज की पंचायती व्यवस्था के माध्यम से आपसी सहमति और राजीनामे से होना चाहिए। इससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द भी बना रहता है।
बैठक के दौरान समाजजनों ने शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। साथ ही आने वाली पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने और समाज हित में समय-समय पर ऐसी पंचायतियों के आयोजन की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, सलूम्बर विधायक शांता देवी, हजारीलाल डांगी, अजय सिंह डांगी, पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली तथा भाजपा शहर अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
सुबह 11 बजे शुरू हुई पंचायती दोपहर 3 बजे तक चली, जिसमें समाज के विकास, एकता और सामाजिक सुधार के लिए मिलकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजन के समापन पर समाज हित के मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने और भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों के नियमित आयोजन पर सहमति बनी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading