24 News Update उदयपुर. उदयपुर मे रेती स्टैंड एवं प्रताप नगर चौराहे पर बड़ी कार्रवाई, 3 लक्ज़री स्लीपर बसें सीज, 6 बसों पर 1 लाख 10 हज़ार का जुर्माना लगाया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर एवं परिवहन विभाग की अवैध रूप से संचालित और अनधिकृत बदलाव (Modification) करने वाली स्लीपर/लक्जरी बसों के खिलाफ कार्यवाही,

माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में श्रीमान ज्ञान प्रकाश गुप्ता जिला एवं सेशन न्यायाधीश(अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ) उदयपुर के निर्देशों के क्रम में सुरक्षित परिवहन के नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने और वैधानिक प्रावधानों व सरकारी दिशानिर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया है,

माननीय ज्ञान प्रकाश गुप्ता ज़िला न्यायाधीश के निर्देशानुसार रेती स्टैंड चौराहे एवं प्रताप नगर थाना क्षेत्र एक संयुक्त औचक निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर एवं परिवहन विभाग द्वारा किया गया,

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और AIS-119 के नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से संचालित होने वाली और बसों की बनावट में अनधिकृत संरचनात्मक संशोधन (Structural Modifications) करने वाली बसों के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया गया हैं ।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु :

इस विशेष अभियान के दौरान टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निम्नलिखित सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई:

कुल निरीक्षण: अभियान के तहत 15 बसों की जांच (Inspected) की गई।

कुल चालान: 6 बसों के खिलाफ विभिन्न नियमों के उल्लंघन के तहत चालान बनाए गए,

चालान राशि: नियमों की अवहेलना करने वाले संचालकों पर लगभग 1,10,000 ( एक लाख दस हज़ार) का जुर्माना ज़रिए चालान लगाया गया।

बसों को किया सीज : गंभीर अनियमितताएं और अनधिकृत बदलाव पाए जाने पर 3 बसों को मौके पर ही सीज (Seized) कर दिया गया।

मौके पर मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी:
इस पूरी कार्रवाई को निष्पक्ष और सुचारू रूप से अंजाम देने के लिए प्रशासन, न्यायपालिका और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

राहुल चौधरी , अपर जिला न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर (DLSA),

श्री मुकेश डाड , जिला परिवहन अधिकारी (DTO), उदयपुर

राजेंद्र दन्तसुलिया,अजय पुरोहित,सुनील चौधरी परिवहन निरीक्षक (परिवहन विभाग)

अधिकारियों का संदेश
लक्जरी और स्लीपर बसों में अनधिकृत रूप से किए जाने वाले बदलाव सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा हैं, जिससे कई बार भीषण हादसे होते हैं और कीमती मानव जीवन की हानि होती है। नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा ताकि आम जनता का सफर सुरक्षित बनाया जा सके।”

आमजन से अपील
आमजन से अपील की है कि स्लीपर एवं लक्ज़री बसों की जाँच सवारीयों की सुरक्षा एवं जान माल की हानि को रोकने के लिए है, इसमें सहयोग करें, यदि कोई यात्री ट्रेवल्स एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही करना चाहता है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय परिसर, उदयपुर में संपर्क करते हुए स्थाई लोक अदालत में वाद ला सकता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading