24 News Update उदयपुर,। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कथित रूप से कमजोर किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी जन-जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान की शुरुआत 27 दिसंबर को उदयपुर में एक विशाल जन-जागरण रैली के साथ की जाएगी।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि यह जन-जागरण अभियान उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। रैली 27 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे नगर निगम टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक से शुरू होकर चेतक सर्कल स्थित मोहता पार्क तक निकाली जाएगी। रैली में कांग्रेस संगठन की व्यापक भागीदारीजन-जागरण रैली में एआईसीसी एवं पीसीसी के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद प्रत्याशी, पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत एवं नगर निकाय प्रतिनिधि, पूर्व पदाधिकारी, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य, अग्रिम संगठनों—सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई—के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, वरिष्ठ कांग्रेसजन तथा पंच-सरपंच बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आगे भी जारी रहेगा अभियानडॉ. राजपुरोहित ने बताया कि इस अभियान के तहत 28 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर तथा 30 या 31 दिसंबर को मंडल स्तर पर भी जन-जागरण रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अरावली पर्वतमाला पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना ग्रामीण रोजगार की रीढ़ है। इन दोनों विषयों पर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्री एकलिंग नाथ सेवा संगठन के नायरा गृह उद्योग का शुभारंभ 2 जनवरी को, हजारों महिलाएं जुडेंगी रोजगार से ‘रामेश्वरम् महादेव की जय’ के जयघोष के साथ वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्री रामेश्वरम्–मदुरई के लिए रवाना