24 News update उदयपुर। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सूरजपोल स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में ब्लॉक और मंडल स्तर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना समय की जरूरत है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे पार्टी की पकड़ गांव-गांव तक मजबूत हो सके।बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हीरालाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, पीसीसी सचिव भीम सिंह चुंडावत, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विवेक कटारा, झाड़ोल के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुनील कुमार भजात, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, डॉ. कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, ऋषभ जैन, मोड़ सिंह सिसोदिया, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल मीणा, कोटड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रायसा राम खेर, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, खेरवाड़ा ब्लॉक संगठन महासचिव प्रदीप भाणात, वल्लभनगर संगठन महासचिव डालचंद नागदा, जमनालाल शर्मा, कमलेश पटेल, प्रवीण सालवी, पुष्पा मीणा, कमला परमार, महेश त्रिपाठी, मधु सालवी, शिवलाल गुर्जर, गोपाल सरपटा, मोहम्मद खान, नरेंद्र सिंह, मोडी राम प्रजापत, कमला शंकर खेर, नानसिंह सिसोदिया, सौरभ शर्मा, लक्ष्मण सिंह मीणा, अर्जुन लाल मीणा, मंडल अध्यक्ष गौतम प्रकाश बुंबरिया, रमेश चंद्र भुज, महेंद्र सिंह सिसोदिया, देवीलाल सुथार, नवाघरा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गरासिया, जवास मंडल अध्यक्ष थावरचंद डामोर तथा कार्यालय सचिव महेंद्र डामोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करने और आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प दोहराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सम्यक् ज्ञान शिक्षण शिविर में पंजीकरण को लेकर श्रावकों में उत्साह फतेह सागर की पाल पर गूंजेगा ‘गौरांगास’ का संकीर्तन, 14 जून को भक्तिमय होगी लेकसिटी की शाम