Site icon 24 News Update

ईंधन संकट और गैस महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश — डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन फेल—रघुवीर सिंह मीणा

Advertisements

24 News Update उदयपुर। ईंधन संकट, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित आपूर्ति बाधित होने के मुद्दे पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। देहली गेट स्थित शांति जी एवं आनंदी जी स्मारक के सामने आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देशभर में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की वृद्धि ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि शादी-समारोहों के सीजन में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ तीखी नाराजगी व्यक्त की। मीणा ने कहा कि एक ओर संसद में सरकार गैस की कोई कमी नहीं होने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग बंद किए जाने से जमीनी हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं के कारण जहां गृहणियों का रसोई बजट बिगड़ गया है, वहीं छोटे व्यापारी और रेस्टोरेंट संचालक बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने कहा कि कॉमर्शियल गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के चलते उदयपुर सहित देशभर में छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं, जिससे हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। “एक तरफ घरेलू गैस महंगी कर दी गई है, दूसरी ओर व्यावसायिक गैस की किल्लत पैदा कर दी गई है। केंद्र सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है और आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रखती। डबल इंजन की सरकार के दोनों इंजन फेल हो चुके हैं,” उन्होंने कहा।
पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चूल्हे पर रोटियां बनाकर विरोध दर्ज कराया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन में पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व विधायक डॉ. मांगीलाल गरासिया, सज्जन कटारा, जगदीश राज श्रीमाली, पीसीसी महासचिव सुरेश सुथार, डॉ. कौशल नागदा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, राजेंद्र कुमार गोखरू, राईसा राम खेर, खेमराज मीणा, रूपलाल मीणा, ओनार सिंह सिसोदिया, कमलेश पटेल, महेंद्र सिंह राणावत, कमल डांगी, राजेंद्र जैन, रामलाल गायरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, कामिनी गुर्जर, मधु सालवी, डॉ. कल्याण सिंह राव, नवल सिंह चुंडावत, विमल भादविया, शिवलाल गुर्जर, चंपाराम गरासिया, गणेश लाल मेघवाल, रवि भावा, जितेश खटीक, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल सिंह चौहान, जमनालाल शर्मा, मोतीलाल शर्मा, रिषभ जैन, अर्जुन लाल मेनारिया, प्रकाश मीणा, हजारी लाल रजक, कमलाशंकर खेर, मोड़ सिंह सिसोदिया, राजेश पंचोली, प्रेम लबाना, यशवंत चौधरी, रतनलाल पूर्बिया, ललित गुर्जर, अमर सिंह झाला, शंकर लाल मीणा, निरंजन चौधरी, वीरेन्द्र प्रजापत, गौरव शर्मा, शिवराज सिंह धाबाई, भगवान लाल अहीर, थावर चंद डामोर, इस्तियाक चंचल, हिदायतुल्ला, ओमप्रकाश गमेती, अनवर हुसैन, यास्मीन, भंवर लाल जैन, गजेन्द्र कोठारी, अजीज खान पठान, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, सचिन गुर्जर, निशांत गमेती, सुजल मीणा, किशन सिंह चुंडावत, हाजाराम मीणा, राजकुमार, संदीप मीणा, नरेंद्र पानैरी, धनपाल जैन, आशा हुसैन, शारदा देवी, चंदू जोशी, चुन्नीलाल भील, प्रेम कुमार मीणा, रोशन गौड़, टीटू सुथार, प्रमोद मेनारिया, श्याम सुंदर गुर्जर, माधव सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह गुहिल, बबलू टांक, मोडीलाल सेम्बारा, महेंद्र डामोर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने केंद्र सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने और पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

Exit mobile version