भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस उदयपुर देहात व शहर में धूमधाम से मनाया गया

उदयपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को उदयपुर देहात एवं उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के साथ मनाया गया। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है। कांग्रेस ने हमेशा कमजोर, वंचित और मेहनतकश वर्ग के साथ खड़े होकर लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा की है। आज के दिन हम संकल्प लेते हैं कि नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य और साहस के साथ संघर्ष को और तेज करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भीम सिंह चुंडावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। अन्याय के खिलाफ खड़ा होना और कमजोर के साथ मजबूती से खड़ा रहना ही कांग्रेस की असली पहचान है। सत्य, अहिंसा, संविधान और लोकतंत्र पर अटूट विश्वास ही कांग्रेस की आत्मा और ताकत है।

वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान भी किया गया। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा द्वारा ओंकार लाल मेनारिया, मोड सिंह सिसोदिया, हुसैन खान, रतन लाल पूर्बिया, मधु सालवी, मोहन मीणा, भूरी लाल, इंटक के वरिष्ठ नेता सतीश व्यास, शंकर लाल मेघवाल एवं भंवर लाल जैन को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में रघुवीर सिंह मीणा, भीम सिंह चुंडावत, नवल सिंह चुंडावत, शांता प्रिंस, मधु सालवी, डॉ. संजीव राजपुरोहित, डॉ. कौशल नागदा, भगवती डांगी, रूप लाल सालवी, ओम प्रकाश गमेती, अजीज खान पठान, डॉ. दिव्यानी कटारा, गोपाल सरपटा, सौरभ शर्मा, ज्ञान प्रकाश सेन, गौतम लाल मीणा, इश्तियाक चंचल, मोहम्मद खान, राजेश मेनारिया, दिनेश औदिच्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस में भी स्थापना दिवस समारोह

इसी क्रम में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भी जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, मोहम्मद अय्यूब, चंदा सुहालका, दिनेश दवे, नजमा मेवाफरोश, शंकर चंदेल, पंकज पालीवाल, धर्मेंद्र राजोरा एवं देवेंद्र माली सहित शहर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर, कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रमों ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प को दोहराया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading