24 News Updaet उदयपुर। सीकर स्थित राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स (आरएसजीएसएम) के मदिरालय में सामने आई अनियमितताओं के मामले में आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन कार्मिकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आरएसजीएसएम के महाप्रबंधक, जयपुर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।आबकारी आयुक्त नमित मेहता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आरएसजीएसएम मदिरालय, सीकर के प्रभारी नवीन कुमार (आबकारी निरीक्षक ग्रेड द्वितीय), नाहर सिंह (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) तथा दुर्गाप्रसाद गुर्जर (सिपाही) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।विभागीय आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान तीनों कार्मिकों का मुख्यालय उदयपुर रहेगा। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को मदिरालय संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में अब तक गिने 6,58,286 मकान, 22.77 लाख आबादी, छूटे परिवारों से तत्काल इन नंबरों पर सूचना देने की अपील महाराणा प्रताप जयंती पर निकलेगा पारंपरिक जुलूस, 21 बंदूकों की सलामी से होगा नमन, मेवाड़ प्रताप दल की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय, अखाड़ा प्रदर्शन भी होगा आकर्षण