24 News Update निंबाहेड़ा कविता पारख/ वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में आज कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन एवं ईवीपी, सेंट्रल लाॅजिस्टिक्स सर्विसेज विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रथम स्टेटिक वेब्रिज सिस्टम से क्लिंकर रेक लोडींग सिस्टम का शुभारम्भ किया गया। इस सिस्टम से कम समय एवं कम लागत तथा साफ सुथरे वातावरण में रेक लोडींग होगी, जो की पर्यावरण संरक्षण की दृष्टी से भी महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर जैन ने लाॅजिस्टीक्स विभाग सहित सभी तकनिकी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कम्पनी के शीर्ष प्रबन्धन की दूरदर्शिता का परिणाम है की हम औद्योगिक क्षेत्र में इतने बेहतरीन नवाचारों को क्रियान्वित कर रहे हैं। इस सिस्टम से अब और भी सुगम तरीके से लोडिंग कार्य संपादित कराया जायेगा। उल्लेखनीय है की वंडर सीमेंट लि. ने अब तक सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र में विभिन्न नवाचारों एवं नई तकनिकी से कार्य करते हुए कई किर्तिमान स्थापित कर देश में उभरती हुई विख्यात सीमेंट कम्पनी के रुप में अपनी पहचान स्थापित की हैं।शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान भारतीय रेलवे के रामेश्वर प्रसाद (एरिया अधिकारी, चित्तौड़गढ़), संजय पासी (वाणिज्य निरीक्षक, चित्तौड़गढ़), नरेश गुर्जर (परिवहन निरीक्षक, चित्तौड़गढ़) उपस्थित थे। वंडर सीमेंट के मनोज कुमार शर्मा, सहायक उपाध्यक्ष-लाॅजिस्टीक्स ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वंडर सीमेंट के अमित मेहता, उपाध्यक्ष-ऑपरेशन एवं राजेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष- प्रोसेस सहित कम्पनी के पीयूष जोशी, विपिन जैन, सुरेश चंन्द्र जुनवाल,रिद्धिश पांडे, हेमेन्द्र सिंह झाला,कृष्णकुमार राठी, राजकुमार पाटीदार,पुलकित खमेसरा,नागेन्द्र सिंह चुण्डावत, मनीष कोठारी, देवेन्द्र जैन एवं लाॅजिस्टीक विभाग से विजय सिंह चुण्डावत, गजेन्द्र सिंह राठौड सहित कम्पनी के सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation तेजस्वनी क्लब ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी सेवा शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण हो- विधायक कृपलानी