24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। भारत सरकार द्वारा 10 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किए जा रहे “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” के तहत बुधवार को निंबाहेड़ा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनीता गुर्जर उपस्थित रहीं। साथ ही नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की जिला सह संयोजक एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा, सोनिका जैन एवं कुसुम पंवार भी मौजूद रहीं।बैठक की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ हुई। उन्होंने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुधा सोनी, नगर महिला मोर्चा महामंत्री रेखा प्रजापत, लक्ष्मी कोठारी, उपाध्यक्ष रेखा वसीटा, रागिनी आमेटा, सीता मोरवाल, रानू बजाज, सरोज, अरुणा राठौर, कल्पना वैष्णव, रेखा रानी तिवारी, हंसा पटेल, इंदु चौधरी, रिंकी लड्ढा, नीलू माली, प्रमिला त्रिपाठी, नारायण कुंवर, माधुरी अग्रवाल, कृष्णा पंचोली एवं राजकुमारी कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा कृपलानी ने किया।बैठक पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई।मुख्य अतिथि अनीता गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश के विकास में उनका योगदान और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को शीघ्र लागू करने हेतु विशेष प्रयास किए गए हैं, जिसके लिए देशभर में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा ने कहा कि यह पखवाड़ा महिलाओं के सम्मान, अधिकारों एवं जागरूकता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे संसद एवं विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और समावेशी विकास को मजबूती मिलेगी।बैठक के पश्चात नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शक्ति ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष के लिए अपने वित्तीय नतीजे घोषित किए नरेगा श्रमिकों का तपती गर्मी में हाल बेहाल