24 News Update निंबाहेडा (कविता पारख)। नगर के प्रमुख समाजसेवी सीके ग्रुप द्वारा ग्रुप के डायरेक्टर वसीम खान एवं समाजसेवी डॉ.जेएम जैन व कमलेश ढेलावत आदि की विशेष उपस्थिति में जिला चिकित्सालय में भर्ती नवजात शिशुओं को ठंड और संक्रमण से बचाव के लिए गर्म कपड़े, कम्बल (बेबी किट) का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. जैन ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं सीके ग्रुप द्वारा नवजात बच्चों को ठंड और संक्रमण से बचाव के लिए बेबी किट वितरण एक सराहनीय पहल है जो नवजात शिशुओं और और माताओं को आवश्यक देखभाल सामग्री उपलब्ध कराती है।इस अवसर पर सीके ग्रुप कय्यूम खान, डॉ. कलाम सोसायटी अध्यक्ष भेरूलाल टांक, संस्थापक अशरफ मेव, मुकेश सिसोदिया, दशरथ कुमार टांक, शकील अहमद, मजहर हबीब, मनोहर माली, अब्दुल हक, डॉ. समीर खान आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड ने करवाये एक ही दिन में दो नेत्रदान’ ’चार व्यक्तियों को मिलेगी रोशनी’ पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार’ ’साढ़े तीन किलो अवैध अफीम तस्करी में चार साल से था फरार’