24 News update उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने रविवार को नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल और ऑक्सीजन हब गुलाबबाग का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुलाबबाग में व्याप्त कई अव्यवस्थाओं की ओर आयुक्त का ध्यान दिलाया और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक जैन ने विशेष रूप से कमल तलाई की गंभीर स्थिति को उठाया, जहां बाहर से आ रहा गंदा नाला का पानी समाहित हो रहा है। उन्होंने आयुक्त से आग्रह किया कि कमल तलाई में गंदे जल के प्रवाह को तुरंत रोका जाए और ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे वहां प्राकृतिक रूप से साफ पानी की आवक बनी रहे। उन्होंने कहा कि गुलाबबाग में आने वाले सैकड़ों लोग कमल तलाई के पास समय व्यतीत करते हैं और इसका प्रदूषित होना आमजन के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगीविधायक ने गुलाबबाग में सफाई की नियमितता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सफाई में लापरवाही बरती जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की है। उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सुधारा जाए और निगरानी प्रणाली मजबूत की जाए। सुलभ शौचालय की दुर्दशा पर जताई चिंतानिरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने सुलभ शौचालयों की खस्ता हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कई यूरिनल, नल और सिंक टूटे हुए हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालयों की मरम्मत शीघ्र करवाई जाए और सफाई व्यवस्था नियमित रखी जाए। हनुमान मंदिर के पास टूटी सड़क पर निर्देशगुलाबबाग परिसर में हनुमान जी मंदिर के पास टूटे हुए रोड ट्रैक को भी विधायक ने दिखाया और उसकी तत्काल मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने आयुक्त को निर्देशित किया कि यह क्षेत्र श्रद्धालुओं के आवागमन का मुख्य मार्ग है, अतः इसकी मरम्मत में देरी न हो। पूर्व सभापति ने भी रखी समस्याएंइस अवसर पर पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली ने भी आयुक्त को गुलाबबाग से जुड़ी अन्य समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मौके पर ही उपस्थित निगम अधिकारियों को सभी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उपस्थित गणइस निरीक्षण दौरे में पूर्व समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी, निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, राजकुमार जैन, विधायक के निजी सहायक कैलाश मेनारिया, कार्यालय सहायक महेन्द्र सेन एवं कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। – ललित तलेसरा मीडिया प्रभारी, शहर विधायक कार्यालय ने यह जानकारी दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरस्वती शिक्षक सदन’ भवन का लोकार्पण, शिक्षकों को बताया राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक, नींबाराम बोले — शिक्षा केवल भौतिक नहीं, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास भी ज़रूरी केसरियाजी में सोने जैसी चमकती गुणों से भरपूर मशरूम की खोज