24 News Update उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा एवं कायड़ विश्राम स्थली, पुष्कर रोड पर आयोजित विशाल जनसभा में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की संगठनात्मक बैठक पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्री, सभी मंडल अध्यक्ष-महामंत्री एवं मंडल पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान को लगभग 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने हेतु अजमेर आ रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उदयपुर शहर जिला से उदयपुर शहर एवं उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के सभी दस मंडलों के साथ आंशिक रूप से मावली एवं गोगुंदा विधानसभा के बड़गांव और देबारी मंडलों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पदाधिकारी निर्धारित स्थानों से समयानुसार प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे से पूर्व सभा स्थल पर पहुंचें।वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेर में प्रधानमंत्री का आगमन गौरव का विषय है। उन्होंने बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों से समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम समन्वय हेतु जिला समन्वयक पारस सिंघवी, जिला महामंत्री सह-समन्वयक जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष एवं उदयपुर शहर विधानसभा समन्वयक करणसिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष सह-समन्वयक बलवीर सिंह दिगपाल, उदयपुर ग्रामीण एवं आंशिक गोगुंदा-मावली विधानसभा समन्वयक तख्तसिंह शक्तावत तथा सह-समन्वयक प्रकाश अग्रवाल (जिला मंत्री) को दायित्व सौंपा गया।बस प्रभारियों को दी जिम्मेदारीसभी बसों के बस प्रभारी के रूप में मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई। सभा स्थल तक समन्वय के लिए निवर्तमान पार्षद छोगालाल भोई, जगदीश मेनारिया, मोहन गुर्जर, रेखा ऊंटवाल तथा बड़गांव पंचायत समिति की निवर्तमान प्रधान प्रतिभा नागदा को दायित्व सौंपा गया।ये रहे मौजूदबैठक का शुभारंभ जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल ओड द्वारा संगठन गीत से किया गया। मंचासीन पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मांडावत, जिला महामंत्री पारस सिंघवी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, तख्तसिंह शक्तावत तथा आपदा राहत प्रबंधक प्रदेश संयोजक जिनेंद्र शास्त्री ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. पंकज बोराणा ने जानकारी दी कि 6 से 8 मार्च से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण महाभियान के तहत राष्ट्रीय से बूथ स्तर तक पदाधिकारियों को कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तर पर दो दिवसीय एवं मंडल स्तर पर एक दिवसीय कार्यशालाएं आयोजित होंगी। मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में जिला उपाध्यक्ष किरण तातेड, शम्भू गमेती, जिला मंत्री तुषार मेहता, हजारी जैन, अशोक शर्मा, सपना कुड़िया, जिला प्रकोष्ठ संयोजक दिलीप सिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता अशोक नागदा, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़, महेशपुरी गोस्वामी, मुकेश जोशी, रणजीत दिगपाल, मोहन मीणा, सुनील चौधरी, मंडल महामंत्री गोपाल सालवी, राजमल चित्तौड़ा, सुनील व्यास, मनीष साहू, शंभू सिंह देवड़ा, गजेंद्र अग्रवाल, कन्हैयालाल जैन, महेंद्र सिंह देवड़ा, बद्री चौधरी, लक्ष्मण मीणा, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी पोखरना, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पंवार, पूर्व मीडिया प्रभारी अशोक आमेटा सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पंकज बोराणा ने दिया। राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एमबी अस्पताल में 70 वर्षीय बुजुर्ग के घुटनों का सफल जटिल ऑपरेशन जावर माइंस के वृक्षारोपण दावों की हो स्वतंत्र जांच: विधायक फूलसिंह मीणा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा