24 News Update उदयपुर। केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में सीटू (CITU) ने 1 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर “काला दिवस” मनाने का आह्वान किया है। इसी क्रम में उदयपुर में भी सीटू के कार्यकर्ता अपने-अपने कार्यस्थलों पर बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।सीटू के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित इन लेबर कोड्स के लागू होने से श्रमिकों के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों के तहत मजदूरों के लिए यूनियन बनाना कठिन हो जाएगा, वहीं कार्य के घंटों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे श्रमिकों का जीवन और अधिक दबावपूर्ण हो सकता है।सिंघवी ने आरोप लगाया कि इन श्रम कोड्स के लागू होने से नियोक्ताओं को मजदूरों की नौकरी, वेतन, दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा और अन्य सुविधाओं के संबंध में अपनी जिम्मेदारियों से आंशिक छूट मिल सकती है।उन्होंने यह भी कहा कि नए प्रावधानों में हड़ताल को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं, जिससे श्रमिकों के विरोध दर्ज कराने के अधिकार सीमित हो सकते हैं। साथ ही श्रम कार्यालयों और श्रम न्यायालयों के अधिकारों में भी कटौती का प्रयास बताया जा रहा है, जिससे निर्णय प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।राजेश सिंघवी ने कहा कि मजदूर वर्ग ने अपने अधिकार लंबे संघर्ष के बाद हासिल किए थे, जिन्हें अब कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में सीटू के कार्यकर्ता काला दिवस मनाकर इन लेबर कोड्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नि:शुल्क हेल्थ ऑडिट एवं मेडिकल कैंप में उमड़ी जनभागीदारी, उपभोक्ता सुरक्षा संगठन एवं काया पलट के संयुक्त तत्वावधान में सफल आयोजन महावीर नवयुवक मंडल, सेक्टर 3 द्वारा महावीर जयंती पर 511 फीट ऐतिहासिक जैन ध्वज यात्रा निकाली पंच रंगी रंगों से सजी उपनगरीय क्षेत्र की सडक़े, निकाली शोभायात्रा