24 News Update उदयपुर / इंदौर। जहां लोग सड़क पर घायल व्यक्ति को देख कर गुजर जाते हैं, वहीं उदयपुर देहात के भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने मानवता की मिसाल पेश की। इंदौर में अलसुबह सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक समाचार वितरक की उन्होंने समय रहते मदद कर उसकी जान बचा ली। अब इंदौर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग चंद्रशेखर जोशी की संवेदनशीलता की तारीफ करते नहीं थक रहे।

अकेली सड़क, घायल हॉकर और 25 मिनट का इंतजार
इंदौर में सुबह लगभग 4:30 बजे अखबार बांटने निकले हॉकर निकेश कुमार का किसी अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया। वे सड़क पर बुरी तरह लहूलुहान होकर करीब 20-25 मिनट तक बेसुध पड़े रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका। रास्ता सुनसान था और अंधेरे में घायल की हालत लगातार बिगड़ रही थी।

संयोग नहीं, संवेदना थी जो उन्हें उस राह पर लाई
ठीक उसी समय इंदौर यात्रा पर गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी की गाड़ी वहां से गुज़री। जब उन्होंने मार्ग में हल्की भीड़ देखी तो गाड़ी रोकी और नजारा देखा — एक अधेड़ व्यक्ति खून से लथपथ हालत में अचेत पड़ा था। बिना समय गंवाए, उन्होंने आसपास खड़े लोगों की मदद से उन्हें अपनी गाड़ी में लिटाया।
भाजपा कार्यकर्ता भी मदद को आगे आए
घटना स्थल के निकट रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष (बूथ 237) भारत नायडू ने जोशी की गाड़ी पर लगे भाजपा साहित्य और नेमप्लेट से उन्हें पहचान लिया और सहयोग के लिए आगे आए। दोनों ने मिलकर घायल को तुरंत इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच सकी।

सोशल मीडिया पर छा गए जोशी
घटना के कुछ समय बाद ही इंदौर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चंद्रशेखर जोशी की इस मानवीय पहल की खबर वायरल हो गई। स्थानीय लोगों ने इस नेक कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उनकी प्रशंसा की। उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और मध्यप्रदेश में मौजूद उनके मित्रों व सहयोगियों ने भी उन्हें फोन कर इस कार्य के लिए सराहना प्रकट की।

पहले भी निभा चुके हैं सेवा धर्म
चंद्रशेखर जोशी इससे पूर्व कोरोना काल में भी कई मानवीय सेवाओं के लिए चर्चित रहे हैं। उन्होंने झाड़ोल (ओगणा) के एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को मध्यप्रदेश के बालाघाट से वापस उसके परिवार से मिलवाने का कार्य भी किया था, जिसकी देशभर में सराहना हुई थी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading