उदयपुर। शहर में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हिरणमगरी और गोवर्धनविलास थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है, जबकि अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी जगदीश विश्नोई के सुपरविजन में हिरणमगरी थानाधिकारी रविन्द्र सिंह तथा गोवर्धनविलास थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्य, ह्यूमन इंटेलिजेंस और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरोह तक पहुंच बनाई।

जांच में सामने आया कि आरोपी बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम के समय वॉक पर निकली महिलाओं को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चेन झपटकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो जाते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल (26) निवासी आरके कॉलोनी, हाल देवनारायण चौराहा के पास, 100 फीट रोड, भीलवाड़ा तथा बाबूलाल उर्फ निखिल (24) निवासी मीणा चौक, भीण्डर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने हिरणमगरी थाना के प्रकरण संख्या 208/2026 और गोवर्धनविलास थाना के प्रकरण संख्या 166/2026 में चेन स्नैचिंग की वारदात स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ भीलवाड़ा जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य चेन स्नैचिंग की घटनाओं के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य संभावित साथियों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading