24 News Update उदयपुर। सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित झुलेलाल प्रीमियर लीग (जेपीएल-4) की सफलता के उपलक्ष्य में समिति से जुड़ी 32 युवा संस्थाओं के सदस्यों का स्नेह मिलन कार्यक्रम शिकारवाड़ी स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी सक्रिय सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और आगामी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने पर चर्चा की गई।समिति के अध्यक्ष विजय आहूजा ने बताया कि जेपीएल-4 को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद किया गया। महासचिव मुकेश खिलवानी ने बताया कि समाज की महिलाओं के लिए आगामी 14 और 17 जनवरी को रानी विलेज में खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपाध्यक्ष राजेश खत्री ने बताया कि इन महिला खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।स्नेह मिलन कार्यक्रम की सफलता में समिति के कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इसमें मनोज कटारिया, मनीष डेमला, मुकेश गखरेजा, कपिल नाचानी, शैलेश कटारिया, हनी कस्तूरी, विनोद वाधवानी, नानक लुंज, जितेन्द्र शिकारपूरी, प्रकाश रूपचंदानी, विक्की राजपाल, राजेश तलदार, संजय खतुरिया, भावेश तलदार, कपिल मनवानी, अनिल नेभनानी, सतीश वाधवानी, हरीश भाटिया, सुमित परियानी, पंकज नागपाल सहित अनेक सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। समिति ने कहा कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और उनके प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डॉ. मोहित नायक बने अध्यक्ष, अतिथि संकाय की लंबित मांगों और मानदेय सुधार पर रहेगा फोकस उदयपुर कैटरिंग डीलर समिति के तीन दिवसीय आयोजन का भव्य समापन, वार्षिक कैलेंडर का हुआ गरिमामय विमोचन