24 न्यूज अपडेट. प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में लहसुन की फसल की क्यारियों में गांजे की खेती करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। खेत से 135 गांजे के पौधे बरामद किए गए हैं। प्रतापगढ़ पुलिस ने खेरियादों में यह कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि थाना धमोतर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खेरियादों में छापा मारा था। किसान भगवानलाल मीणा (68) के खेत में गेहूं की सूखी फसल के बीच लहसुन और मक्के की हरी फसल लगी हुई थी। आरोपी ने लहसुन की क्यारियों के बीच में गांजे के पौधे लगाए थे।पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। खेत की तलाशी के दौरान पुलिस ने खेत से 71.63 किलोग्राम वजन के 135 गांजे के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने इन पौधों को चार बोरियों में भरकर जब्त कर लिया।थाना धमोतर में मामला दर्ज करके जाँच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और वृत्ताधिकारी छोटीसादड़ी गोपाललाल हिंडोनिया के मार्गदर्शन में की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मिलावट की आशंका पर 352 किलोग्राम घी जब्त: 3 ब्रांड की पैकिंग सील की, रेस्टोरेंट पर भी पनीर को लेकर कार्रवाई सिंघानिया का इंजीनियरिंग स्टूडेंट पिछोला में डूबा, तैरना आता था, काकीनाड़ा का रहने वाला, दोस्तों के साथ घूमने आया था