24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पंचायत समिति सभागार में 17 नवम्बर को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र सागवाड़ा 160 के समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें 18 नवम्बर से अटल सेवा केंद्रों पर कैंप का आयोजन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुबोधसिंह चारण की उपस्थिति में आयोजित हुई, जिसमें निर्देश दिए गए कि 18 नवम्बर से अटल सेवा केंद्रों पर कैंप का आयोजन किया जाना है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में आ रही समस्याओं का समाधान एवं सहायता करना है।
जिसमें भू-अभिलेख निरीक्षक क्षेत्र के अधीन आने वाली 04 ग्राम पंचायतों पर एक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कल 18 से पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कैंप में संबंधित पंचायत के बीएलओ, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ई-मित्र संचालक आदि सभी उपस्थित रहकर पात्र मतदाताओं के आवेदन भरने में आने वाली समस्याओं का समाधान करेंगे।तथा सरपंच, वार्ड सदस्य एवं मेंट आदि सभी मतदाताओं को पंचायत स्तर पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने के लिए प्रेरित करेंगे। सागवाड़ा शहर हेतु कैंप का आयोजन वाडेल बालिका राउमावि सागवाड़ा में किया जाएगा। बैठक में डॉ. रमेशचंद्र वडेरा तहसीलदार सागवाड़ा, देवेंद्रपाल सिंह नायब तहसीलदार उपखंड कार्यालय सागवाड़ा, समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारी, समस्त नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, बीएलओ पर्यवेक्षक, समस्त राशन डीलर एवं चुनाव शाखा प्रभारी शैलेष जोशी, सागर जोशी, भावुक व्यास उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading