24 News Update उदयपुर, 18 जून 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर एवं 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सीटीएई परिसर में आयोजित प्री वायु सैनिक कैंप-1, ड्रोन प्रशिक्षण शिविर एवं संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) के तहत कैडेटों को आधुनिक ड्रोन तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर के दौरान कॉर्पोरल प्रवीण चौहान के नेतृत्व में कैडेटों ने एमपीयूएटी के सीटीएई खेल मैदान में ड्रोन निर्माण, उसकी संरचना और कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण सत्र में कैडेटों ने स्वयं ड्रोन तैयार किया और उसके विभिन्न तकनीकी घटकों, विशेषताओं एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी ली।कैडेटों को ड्रोन के सुरक्षित संचालन, उड़ान नियंत्रण, टेक-ऑफ और लैंडिंग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कैडेटों ने उत्साह के साथ ड्रोन उड़ाने और सुरक्षित तरीके से लैंड कराने का अभ्यास किया। अपने हाथों से तैयार किए गए ड्रोन को सफलतापूर्वक उड़ता देखकर कैडेटों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर नटराज डागुर ने बताया कि ड्रोन प्रशिक्षण का उद्देश्य कैडेटों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा उनमें तकनीकी दक्षता और नवाचार की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन तकनीक का उपयोग रक्षा, कृषि, आपदा प्रबंधन, निगरानी और अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कैडेटों को नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना आवश्यक है।ड्रोन प्रशिक्षण विशेषज्ञ सार्जेंट रघुवंशी ने बताया कि इस प्रशिक्षण से कैडेटों में तकनीकी समझ, समस्या समाधान क्षमता और नवाचार के प्रति रुचि विकसित होगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन निर्माण एवं संचालन का अनुभव कैडेटों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।कैडेटों ने भी इस प्रशिक्षण को उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें आधुनिक तकनीक को समझने और राष्ट्रसेवा में नई तकनीकों के उपयोग की जानकारी मिली। इस अवसर पर केयर टेकर ऑफिसर राम नारायण कुम्हार सहित शिविर के अधिकारी एवं कैडेट उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की तैराक विधि सनाढ्य सीनियर राजस्थान टीम में चयनित, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व आबकारी आयुक्त लेंगे विभागीय समीक्षा वीसी