उदयपुर। सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ज्ञानदेव विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपकर परिवहन व्यवस्था में फैली अव्यवस्थाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय तेज रोशनी वाले बल्ब, हाई-पावर LED लाइटें, बिना परमिट चल रहे वाहन और अवधिपार बसों की बेतरतीबी से आम नागरिक परेशान हैं। इसलिए पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सख्त कदम उठाने की मांग रखी। मुख्य मांगें : परिवहन नियमों में सख्ती और तत्काल कार्यवाही 1. तेज रोशनी और अवैध LED लाइटों पर रोक प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई गाड़ियाँ कंपनियों द्वारा निर्धारित लाइटों को बदलकर अत्यधिक तेज रोशनी वाले बल्ब और LED लगाकर सड़क सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।इनकी जांच कर तुरंत हटाने और चालान/कार्रवाई की मांग की गई। 2. बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई बिना परमिट चल रही बसें, फिटनेस अवधि पार कर चुके वाहन और पुरानी बसों को नया मॉडल दिखाकर सड़क पर उतारने जैसे मामलों परचेसिस नंबर की विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने पर वाहनों को सीज करने का अनुरोध किया गया। 3. अवधिपार रूट पर चल रही निजी बसों की पूर्ण जांच नीमच, केलवाड़ा, झाड़ोल, मावली, भींडर सहित विभिन्न रूटों पर बिना अनुमति या निर्धारित क्षेत्र से बाहर चल रहीनिजी बसों की व्यापक जांच कर अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग रखी गई। 4. यात्रियों को टिकट अनिवार्यतः जारी किए जाएँ निजी बस संचालकों द्वारा कई बार यात्रियों को टिकट नहीं दिए जाते,जिससे राजस्व हानि के साथ नागरिकों को भी परेशानी होती है।इसे सख्ती से अनिवार्य करने की मांग की गई। 5. शहर से RTO पहुँचने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाए ज्ञापन में कहा गया कि RTO कार्यालय तकशहरी क्षेत्रों से बस/टैम्पो को नियमित परमिट देकरआमजन को आसानी से पहुँचने की सुविधा दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे— प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल,जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा,फतेहलाल पारिक, मांगीलाल भोई, अशोक शर्मा सहित संगठन के कई पदाधिकारी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मृदा एवं जल संसाधन प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित मंदिर में नकबजनी की वारदात 48 घंटे में सुलझी, शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी, आभूषण तथा मोटरसाइकिल बरामद