24 News Update उदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र के गायफल गांव में मकान का ताला तोड़कर हुई नकबजनी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल गोमाराम पुत्र भुताराम गरासिया, निवासी गंगावली की फली, उपराला भीमाणा, थाना नाणा, जिला पाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद की गई है। पुलिस उससे उसके अन्य साथियों और पूर्व में की गई वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।17 अगस्त 2026 को कल्पना पत्नी हंसराज नागदा, निवासी गायफल ने सायरा थाने में रिपोर्ट दी थी कि उनके पिता और परिवारजन मुंबई में रहते हैं। 16 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उनके पिता के मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर से रुपए चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।वारदात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी गिर्वा छगन पुरोहित के सुपरविजन में सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिसजांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गायफल में हुई नकबजनी में गोमाराम गरासिया शामिल है। सूचना के आधार पर विशेष टीम ने गोमाराम को विसमा से डिटेन किया। पूछताछ में उसने गायफल में हुई वारदात को करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद की। पुलिस अब गोमाराम से उसके साथ वारदात में शामिल रहे अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने इससे पहले किन-किन स्थानों पर नकबजनी और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पाली, जालौर और सिरोही में 11 मामले दर्जपुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोमाराम थाना नाणा, जिला पाली का हिस्ट्रीशीटर और शातिर नकबजन है। उसके खिलाफ पाली, जालौर और सिरोही जिलों में चोरी और नकबजनी के करीब 11 प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा वह अन्य थानों में भी वांछित है। पुलिस के अनुसार गोमाराम और उसके साथी मुख्य रूप से सुनसान मकानों को निशाना बनाकर सेंधमारी करते हैं। अब आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। इनकी रही विशेष भूमिकाकार्रवाई करने वाली टीम में सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह 559, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार 2499, कांस्टेबल काना पुरी 1058 और कांस्टेबल पुष्पराज सिंह 693 शामिल रहे। नकबजनी के खुलासे में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर से गुजरात तक बदलते रहे ठिकाने, पुलिस ने तोड़ा मददगार का नेटवर्क, गिरफ्तार चुनावी नाकाबंदी में 1.7 किलो चांदी पकड़ी, दो गिरफ्तार