24 News Update उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 1 अक्टूबर 2025 को रजत जयंती समारोह मनाया। उदयपुर बिजनेस एरिया के प्रधान महाप्रबंधक श्री हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि बीएसएनएल ने इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बने 4G नेटवर्क का राष्ट्रव्यापी रोलआउट शुरू किया है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2025 को 97,500 से अधिक 4G मोबाइल टावरों का उद्घाटन किया। यह तकनीक स्वदेशी C-DOT, कोर और तेजस-टीसीएस नेटवर्क पर आधारित है, जिसमें भविष्य में सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए 5G सेवाएँ देने की क्षमता है।उदयपुर बिजनेस एरिया की कुल 879 साइटें अब पूरी तरह से आत्मनिर्भर 4G तकनीक से संचालित हैं और सॉफ्टवेयर के माध्यम से 5G में अपग्रेड करने योग्य हैं। इससे पुराने ग्राहकों के साथ-साथ उन नए उपभोक्ताओं को भी हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी, जो अब तक डिजिटल दुनिया से नहीं जुड़े थे।हिरण मगरी स्थित प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 9 बजे कोर्ट चौराहा स्थित मुख्य दूरभाष केंद्र से बीएसएनएल कर्मियों की पैदल रैली को प्रधान महाप्रबंधक श्री हरिप्रसाद मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मीरा गर्ल्स कॉलेज होते हुए चेतक सर्कल स्थित बीएसएनएल शॉप पहुंची, जहाँ श्री मीणा ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात रैली पुनः महाराणा भूपाल अस्पताल, कोर्ट चौराहा होते हुए मुख्य दूरभाष केंद्र पर जाकर संपन्न हुई।इस अवसर पर बीएसएनएल कार्मिकों ने प्रशासनिक भवन परिसर में वृक्षारोपण एवं श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान कर “रक्तदान-महादान” का नारा बुलंद किया। जनसंपर्क अधिकारी गिरिराज पालीवाल ने बताया कि प्रेस वार्ता में प्रधान महाप्रबंधक श्री हरिप्रसाद मीणा ने बीएसएनएल की 25 वर्षों की यात्रा, उसकी उपलब्धियों एवं सेवाओं का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, माता-पिता और बहन खतरे से बाहर डूंगरसारण बस स्टैंड पर नाकेबंदी में शराब से भरी कार जब्त, जम्मू-कश्मीर निवासी ड्राइवर गिरफ्तार