डूंगरपुर. डूंगरपुर जिले में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में हुआ झगड़ासदर थाना अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि घटना 3 मार्च की रात की है, जब झालावाड़ जिले के कुकलवाड़ा निवासी राजमल उर्फ राजू (40) पुत्र शंकरलाल मीणा और उसका छोटा भाई तेजराम पुत्र शंकरलाल मीणा, जो डूंगरपुर में कलर पेंटिंग का काम करते थे, एक साथ शराब पी रहे थे। दोनों राजपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई तेजराम ने गुस्से में आकर बड़े भाई राजू पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की अस्पताल में मौतहमले में चाकू राजमल के पेट और कमर पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मकान मालिक मौके पर पहुंचा और तत्काल घायल राजमल को डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी गिरफ्तारघटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और फरार आरोपी तेजराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनाः डूंगरपुर और बांसवाड़ा से 400 यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश और अयोध्या के लिए रवाना डूंगरपुर पुलिस ने 28 पावर बाइक्स जब्त कीं, होली तक चलेगी सख्त कार्रवाई