24 News Update जयपुर, 28 अप्रैल। राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह चिंकारा कैंटिन के पास एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब काफिले में शामिल बाउंसरों ने एक एडवोकेट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।पीड़ित कुणाल शर्मा, निवासी मांग्यावास, मानसरोवर, अपनी कार से सेशन कोर्ट जा रहे थे। चिंकारा कैंटिन ट्रैफिक लाइट के पास कार पार्क करते समय मध्यप्रदेश नंबर की छह लग्जरी गाड़ियों के काफिले में शामिल एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाड़ियों से उतरे 5-6 बाउंसरों ने उन पर हमला कर दिया।धर्मवीर सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद काफिले की गाड़ियां रुकीं और बाउंसरों ने एडवोकेट के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में कुणाल शर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उनका मोबाइल, नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।घटना के दौरान पास में मौजूद होमगार्ड जवान भूपेंद्र सिंह ने वीडियो बनाना शुरू किया, लेकिन बाउंसरों ने उसे पकड़कर धमकाया और जबरन वीडियो डिलीट करवाया। बाद में साथियों की मदद से होमगार्ड को छुड़ाया गया।पीड़ित के अनुसार यह काफिला किन्नर अखाड़ा उज्जैन के महामंडलेश्वर काली नंद गिरी का था, जिसमें डिफेंडर, फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो सहित छह गाड़ियां शामिल थीं।घटना के बाद बनीपार्क थाना पुलिस में एडवोकेट कुणाल शर्मा सहित अन्य वकीलों ने शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं हरमाड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान काफिले की एक गाड़ी जब्त कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्य सचिव और डीजीपी ने 181 हेल्पलाइन का किया निरीक्षण, बताया देश में सर्वश्रेष्ठ सिंधी कैंप पुलिस की तत्परता: बस में छूटा कीमती मोबाइल महज कुछ घंटों में बरामद, युवक ने जताया आभार