24 न्यूज अपडेट, जयपुर। जयपुर शहर एक बार फिर बम धमाके की धमकी से दहल उठा है। शुक्रवार शाम जयपुर मेट्रो की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के बाद मेट्रो स्टेशन और ट्रेनों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। मेल मिलते ही पुलिस और मेट्रो प्रशासन सतर्क हो गया और बड़ी चौपड़ से मानसरोवर तक के सभी मेट्रो स्टेशनों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। डीसीपी मेट्रो सुशील कुमार ने बताया कि मेट्रो संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी ट्रेनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशनों पर कड़ी निगरानी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का पता नहीं चला है। इस धमकी से ठीक एक दिन पहले, 8 मई को एसएमएस स्टेडियम को भी ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसी तरह 3 अप्रैल को जयपुर जिला कलेक्ट्रेट, 20 फरवरी को एसएमएस मेडिकल कॉलेज, और 4 अक्टूबर को जयपुर एयरपोर्ट समेत देश के 100 एयरपोर्ट को भी धमकी मिली थी। सभी मामलों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पुलिस साइबर सेल मेल की तकनीकी जांच में जुटी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह मेल कहां से और किसने भेजा है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गड्ढे में डूबे दो मासूम, छोटे भाई ने दी परिजनों को सूचना, गांव में छाया मातम 🛑 ड्रोन-आतिशबाजी पर प्रतिबंध की पूर्ण पालना हो, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, जरूरत हो तो रिटायर्ड कर्मचारियों की मदद लो – मुख्यमंत्री