सुखाडिया विवि टुर्नामेंट से हुई बाहर मेजबान बीएन विवि पहंुची फाईनल में 24 News Update उदयपुर. विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार हो रहे पांच दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के चैथे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ सुखाडिया विवि के कुलगुरू प्रो. बी.पी. सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र सिंह ताणा, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही, सदस्य प्रो. युवराज सिंह राठौड,़ नवल सिंह जुड, करण सिंह उमरी, कमलेश्वर सिंह कच्छेर, महेन्द्र सिंह पाखंड, गजेन्द्र सिंह गटियावली, भंवर सिंह साकरियाखेडी, सुदर्शन सिंह कारोही, प्रताप सिंह बम्बोरा, कुलदीप सिंह ताल, महेन्द्र सिंह पाटिया, प्रो. चेतन सिंह चैहान, ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया। शुक्रवार को सेमीफाईनल के लिए कड़े मुकाबले हुए विजेता टीम के बीच शनिवार को लीग मैंचे खेले जा कर स्वर्ण, रजत, कास्य पदकों के लिए कडे मुकाबले होंगे। पांच दिवसीय टुर्नामेंट का समापन शनिवार को सांय 04 बजे संस्थान के महाराणा प्रताप खेल मैदान पर होगा।कुलगुरू प्रो. बीपी सारस्वत का किया सम्मान:-सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. बीपी सारस्वत के पहली बार विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स संस्थान आने पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, संयुक्त मंत्री राजेन्द्र सिंह ताणा, वित्त मंत्री शक्ति सिंह कारोही ने पगड़ी, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रो. सारस्वत ने कहा कि संस्थान अपनी संस्कृति, परम्परा को आज भी जीवंत रखे हुए है जिसकी आने वाली पीढ़ी के लिए महत्ती आवश्यकता है। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डाॅ. मुकेश बारबर का भी सम्मान किया गया।इनके बीच हुए मुकाबले:-स्पोर्ट्स बोर्ड चैयरमेन डाॅ. अभिमन्यु सिंह राठौड ने बताया कि पांच दिवसीय टुर्नामेंट के चैथे दिन हुई प्रतियोगिता में मेजबान बीएन विवि ने सावित्रीबाई फुले विवि पुणे को 15 पोईंट से हरा आॅल इंडिया बास्केटबाॅल के लिए क्वालीफाई किया और शनिवार को वेस्ट जोन में मेडल के लिए अपना दम दिखायेगी। दूसरी ओर मराठावाडा विवि ने सुखाडिया विवि को 26 अंकों से हरा टुर्नामेंट से बाहर किया। मुंबई विवि ने एल. एन. आई. पी. इ. ग्वालियर विवि को 8 अंकों से, महाराजा गंगा सिंह बीकानेर विवि ने बिट्स पिलानी को 15 अंकों से, पराजित कर फाईनल में अपनी सुरक्षित की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ग्राम उत्थान शिविर फलासिया में किसानों को मिली बड़ी सौगात, पॉलीहाउस व सोलर पम्प हेतु मिला लाखों का अनुदान भीण्डर में ग्राम उत्थान शिविर के दौरान कृषकों को मिलें लाखों के लाभ