गोगुंदा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा ने निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने और आमजन को धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। भूमि विकास बैंक के चेयरमैन मथुरेश नागदा एवं पूर्व उपजिला प्रमुख श्याम चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिसकर्मी और पटवारी पर वोटरों को धमकाने का आरोप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सायरा पुलिस थाने में पिछले छह वर्षों से पदस्थापित कांस्टेबल द्वारा आम लोगों को डरा-धमकाकर सत्ता पक्ष के समर्थन में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि कांस्टेबल द्वारा झूठे मामलों में फंसाने और जेल भेजने की धमकियां दी जा रही हैं। इसके अलावा, ओगणा तहसील में पदस्थापित पटवारी पर भी पद के दुरुपयोग का आरोप लगा है। ज्ञापन के अनुसार, पटवारी की पत्नी चुनाव में प्रत्याशी हैं। पटवारी द्वारा अपने पद का लाभ उठाकर मतदाताओं पर अपनी पत्नी के पक्ष में वोट देने का प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। अभद्र टिप्पणी और कार्यकर्ताओं को नोटिस देने का आरोपप्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में 20 अक्टूबर का जिक्र करते हुए बताया कि जिला परिषद उदयपुर के वार्ड संख्या 2 के चुनाव प्रचार के दौरान व्यक्ति ने सार्वजनिक सभा में कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। प्रत्याशी की व्यक्तिगत व राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त, कांग्रेस कार्यकर्ता अधिवक्ता को भी नोटिस देकर चुनावी कार्य से दूर रहने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। कड़ी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांगकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि: इन सभी गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सेवा नियमों एवं निर्वाचन कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले के विरुद्ध तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए। क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूदइस दौरान प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पार्षद अजय पोरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, कल्याण सिंह राव, कमल चौधरी, प्रतापसिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिनेश श्रीमाली, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर चंदेल, पार्षद अजीत सिंह चौधरी, लक्ष्मी लाल मेघवाल, पूर्व पार्षद गिरीश भारती, देहात जिला महासचिव प्रहलाद सिंह झाला, राव साहब, भेरूलाल मेघवाल, दीपक सिंह परमार, महेंद्र खामोश, गोगुंदा ब्लॉक प्रभारी एडवोकेट धर्मेश पालीवाल एवं सह प्रभारी एडवोकेट राजेश तेली सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टाइगर पर फायरिंग के बाद अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को धमकी भरा ई-मेल, जलसा को निशाना बनाने की चेतावनी विश्व डाक दिवस पर डॉ. चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा ने डाक विभाग को भेंट किया समाचारों का संकलन