24 News Update उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों के तहत भाजपा उदयपुर देहात की प्रशिक्षण कार्यशाला बलिचा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। तीन सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका मूंदड़ा उपस्थित रहीं।कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. अलका मूंदड़ा ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य संगठनात्मक रूप से सक्षम और वैचारिक रूप से सशक्त कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से संगठन की मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं को विकसित भारत और विकसित राज्य के लक्ष्य के लिए तैयार किया जाएगा।जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक आधार पर कार्य करने वाला संगठन है। पार्टी के विचार, पंचनिष्ठाएं तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और नए सदस्य जुड़ रहे हैं, ऐसे में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आगामी प्रशिक्षण महाअभियान की मंडल और बूथ स्तर की कार्ययोजना की भी जानकारी दी।प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. पंकज बोराणा और संभाग संयोजक श्रवण सिंह राव ने अभियान के विषयों तथा चरणबद्ध कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।कार्यशाला को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भवर सिंह पंवार, तख्त सिंह शक्तावत, गोपाल पालीवाल और कन्हैया लाल मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक ललित सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण महाअभियान के जिला पालक एवं जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र सिंह आसोलिया, घनश्याम मेनारिया, रोशन सुथार, दीपक शर्मा, सोनल मीणा सहित कई जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वर्गाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने नारायण सेवा संस्थान में सेवा कार्यों को देखा सायरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार