24 News Udpate उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। भाजपा देहात कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी गेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए हनुमान बेनीवाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “हनुमान बेनीवाल मुर्दाबाद” के नारे लगाए और मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, वह स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी सार्वजनिक जीवन की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। तेली ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बेनीवाल सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो उदयपुर में उनका विरोध जारी रहेगा।जिला महामंत्री एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने भी बेनीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बयानबाजी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार ऐसे नेताओं को नकार रही है और इसी कारण इस प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।प्रदर्शन के दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रेमचंद लोहार, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री यशवंत पुरोहित, मुकुल मेहता, हरिसिंह वांगरोदा, कुंतल जोशी, अशोक लोहार, नीरज सामर सहित भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुख्य धारा से जुड़ेंगे सूरत से रेस्क्यू किए गए बाल श्रमिक, एसपी पहुंची किशोर सुधार गृह, बच्चे परिजनों को सुपुर्द राजस्थान के पूर्व गृहमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गुलाब सिंह शक्तावत को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि