कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव अवसर पर निम्बाहेड़ा में गुरुवार को सकल जैन समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख बाजारों में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा चल समारोह का स्वागत कर भगवान महावीर स्वामी का आशीर्वाद लिया गया।
इसी क्रम में चल समारोह के पंचौली चौराहे से गुजरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जल सेवा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता विरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, पुष्कर सोनी, विजय काबरा, पार्षद मयंक अग्रवाल, भाजयुमो नगर महामंत्री चिराग मंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक सत्यप्रकाश मेनारिया, अंतरिक्ष साहू, दीपक अग्रवाल, कमल रावत आदि सहित भाजपा पदधिकारियों ने चल समारोह के दौरान जल सेवा की तथा भगवान श्री महावीर स्वामी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं खुशहाली की कामना की।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

