जयपुर, 26 दिसंबर। अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर–बांद्रा टर्मिनस–जयपुर नॉन स्टॉप प्रीमियर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन का निर्णय लिया है। यह विशेष रेलसेवा अजमेर, चित्तौड़गढ़ और रतलाम मार्ग से होकर संचालित की जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09705 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस नॉन स्टॉप प्रीमियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन जयपुर से प्रत्येक रविवार को 4 जनवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक (कुल 8 फेरे) संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर नॉन स्टॉप प्रीमियर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को 5 जनवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक (कुल 8 फेरे) चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 2.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.45 बजे जयपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष रेलसेवा में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 8 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 द्वितीय श्रेणी शयनयान और 2 पावर कार शामिल होंगी। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस नॉन स्टॉप प्रीमियर स्पेशल ट्रेन के संचालन से जयपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में ट्रैक नवीनीकरण की ₹850 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति पेट से निकाले 2 लोहे के पाने, 7 टूथब्रश