24 News Update गोगुंदा, 11 मई। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को उदयपुर देहात दौरे के तहत गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के रावलिया कलां पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ग्राम विकास रथ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। गोगुंदा में पहली बार आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया।रावलिया कलां स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर साल जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रही है और गांव-गांव में पात्र लोगों की पहचान कर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि रहे, जबकि राजस्थान सरकार के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक प्रतापलाल गमेती, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल मीणा, सह संगठन प्रभारी जुगल किशोर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणधीर सिंह भींडर, प्रधान सवाराम, उपखंड अधिकारी शुभम भंसाली तथा पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का पगड़ी, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम विकास रथ अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजागरण अभियान है। उन्होंने बताया कि ग्राम रथों के माध्यम से “ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट” का प्रचार किया जा रहा है, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे जरूरतमंद लोगों की पहचान करने का आह्वान किया, जिनके पास पक्का मकान नहीं है या जो खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को “जनसेवक” बनने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य कर सकें।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि ग्राम विकास चौपालों के माध्यम से सरकार सीधे जनता तक पहुंच रही है। मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार संवेदनशील और जवाबदेह सरकार है।भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने गोगुंदा के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इस दौरान कांग्रेस समर्थित चार सरपंचों सहित करीब 100 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, जिला महामंत्री कन्हैयालाल मीणा, ललित सिंह सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह झाला, विधानसभा रथ यात्रा प्रभारी दयालाल चौधरी, पप्पू राणा भील सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिन्धी बाल संस्कार शिविरों में बच्चे सीखेंगे सनातन संस्कृति और सिंधी परंपराओं के संस्कार उदयपुर पुलिस का विशेष अभियान जारी, 5 हार्डकोर, 12 इनामी, 19 टॉप-टेन अपराधी और 1 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार