24 News udpate उदयपुर। चोरों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि मंदिर में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर ही हाथ साफ करने लगे हैं। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, भवानी शंकर पुत्र रतनलाल लौहार (42), निवासी पानेरियों की मादड़ी, थाना हिरणमगरी, उदयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हनुमानजी के मंदिर दर्शन करने गए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मंदिर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। रात करीब 11:15 बजे दर्शन कर लौटे तो मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगने पर उन्होंने सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सज्जन सिंह कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किराये पर दी दुकान पर कब्जे का आरोप, सविना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज सेवाश्रम चौराहे पर फिर बाइक चोरी, भूपालपुरा थाना क्षेत्र में दो वाहन चोरी के केस दर्ज