24 News Update भीलवाड़ा। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात स्कूटी सवार दंपती को चेन स्नैचिंग का शिकार होना पड़ा। बाइक पर सवार दो बदमाश एक महिला के गले से डेढ़ तोला सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। वारदात के बाद दंपती के शोर मचाने पर मौके पर लोग जमा हुए, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस के अनुसार, आजाद नगर निवासी सुभाष जैन अपनी पत्नी आशा जैन के साथ रविवार रात स्कूटी से शास्त्री नगर स्थित परिचित से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पहले आजाद नगर की मुख्य सड़क पर बाइक सवार दो युवक उनकी स्कूटी के पास आए और पीछे बैठी महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट कर तेजी से भाग निकले। दंपती ने शोर मचाया, आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए, मगर आरोपी तेजी से भाग गए। महिला ने बताया कि झपटी गई चेन का वजन करीब डेढ़ तोला था। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली। वारदात की सूचना के बाद शहर के कई स्थानों पर नाकाबंदी कराई गई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। पुलिस ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपियों के हुलिए के आधार पर भी तलाश की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीकर में दिल दहला देने वाला हादसा : ढाई साल की बेटी सहित पति-पत्नी 24 घंटे तक मूंगफली के छिलकों के ढेर में दबे रहे, तीनों के शव मिले जसोल पुलिस की “ऑपरेशन अखरोट” में बड़ी कार्रवाई — अवैध बजरी खनन में तीन गिरफ्तार, डम्पर व दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त