• 7 क्विंटल 38 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, करीब 70 लाख रूपये है अनुमानित कीमत
• एक 12 बोर राईफल 07 कारतूस व परिवहन मे प्रयुक्त वाहन जब्त
• बैंक करेंसी के परिवहन में प्रयुक्त गाडी जैसी गाडी तैयार कर डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे तस्कर

24newsupdate जयपुर । मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर नित नये प्रयोग कर रहे है। बाड़मेर जिले की गुड़ामालानी पुलिस ने तस्करी के ऐसे ही एक नए तरीके का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत मे बने कमरे में खड़ी बैंक करेंसी के परिवहन में प्रयुक्त गाडी जैसी गाडी से 70 लाख रुपए कीमत का 738 किलो अवैध डोडा पोस्त, एक 12 बोर राइफल व 7 कारतूस जप्त किए हैं। गाड़ी के बाहर भारत सरकार लिखा हुआ एवं अंदर एक सुरक्षाकर्मी की वर्दी व डमी सीसीटीवी लगे हुए हैं।

एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि मादक पदार्थो की धरपकड़ व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर से मिली सूचना पर सीओ सुखा राम के सुपरविजन व एसएचओ देवी चन्द ढाका के नेतृत्व में थाना गुड़ामालानी से एक विशेष टीम गठित कर रविवार को भोलागर नगर लुणवा स्थित नरेश कुमार के खेत पर दबिश दी गई।

खेत मे बने कमरे में खड़ी एक गाडी से 7 क्विंटल 38 किलो अवैध डोडा पोस्त, सुरक्षा गार्ड की वर्दी, 12 बोर राईफल मय 7 कारतुस बरामद किये गये। भनक लगते ही पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गये थे। आरोपी बैंक करेंसी के परिवहन के लिए उपयोग मे ली जाने वाली गाडी जैसी फर्जी गाडी तैयार कर डोडा पोस्त की तस्करी कर रहे थे। गाड़ी मे डमी सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए और बाहर भारत सरकार लिखा हुआ है।

आरोपी नरेश कुमार पुरोहित पुत्र जबरा राम निवासी लुणवा जागीर ने गांव से करीब दो किलोमीटर आगे आबादी क्षेत्र से दूर खेत मे एक कमरा बनाया हुआ है। जिसमे आरोपी रमेश कुमार विश्नोई पुत्र रुगनाथराम व सुनिल विश्नोई पुत्र तेजाराम निवासी गुडामालानी एवं सुरेन्‍द्र विश्नोई पुत्र आसु राम निवासी जुगताणियों की ढाणी गाडी को छुपा कर रात के समय मादक पदार्थ सप्लाई करते थे।

इस संबंध मे थाना गुड़ामालानी पर एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट मे प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान व फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रूपये आंकी गई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचओ देवी चंद ढाका सहित एसआई जय किशन, हेड कांस्टेबल मनोहर लाल, कांस्टेबल चेतन राम, पप्पू राम, गणपत, छगन लाल, प्रवीण कुमार, हरि सिंह एवं कांस्टेबल चालक भंवरा राम व नाथू सिंह शामिल थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading