24 News Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुफ्डू के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भीण्डर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर नारायणपुरा बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबरी क्रेटा कार से अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत विश्नोई और वृत्ताधिकारी वल्लभनगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी मुकेशचन्द्र के नेतृत्व में टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध बिना नंबरी क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कार सवार दो युवक कार छोड़कर भागने लगे। टीम ने पीछा कर कार में बैठे एक व्यक्ति को दबोच लिया, जबकि कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पिता रतनलाल अहीर, निवासी पदमपुरा, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ बताया। पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अवैध पिस्टल, कारतूस और बिना नंबरी क्रेटा कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से फरार साथी और हथियार के स्रोत को लेकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम:
थानाधिकारी मुकेशचन्द्र के साथ सउनि हिम्मतसिंह, सउनि लक्ष्मणलाल, हैड कानि. अनिल कुमार (988), हैड कानि. राजेश (2031), हैड कानि. सीताराम (2481), कानि. लोकेश (2581) और कानि. नरेश (3032) शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading