24 News Update भीलवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र में कोठारी नदी किनारे मिली महिला की हत्या का राजफाश हो गया है। पुलिस ने जांच के बाद महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम संबंधों में बढ़ते तनाव और महिला द्वारा नाते रखने से इनकार करने पर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में उसकी जान ले ली और मौके से फरार हो गया। खून से सनी लाश, टैटू से हुई पहचान सदर सीआई कैलाश विश्नोई ने बताया कि कोठारी नदी के पास झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय महिला की खून से सनी लाश बरामद हुई थी। महिला की पहचान बड़लियास थाना क्षेत्र निवासी रतनी के रूप में हुई। उसकी पहचान हाथ पर बने टैटू और सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीरों से पक्की हुई। आरोपी निकला करीबी परिचित पुलिस ने शुरुआती जांच में संदिग्ध मानते हुए आकोला निवासी रामेश्वर भील को हिरासत में लिया। कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ कि घटना के दिन रामेश्वर महिला को बाइक पर लेकर गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पांच-छह साल से थीं नजदीकियां रामेश्वर और रतनी की जान-पहचान पांच-छह साल पुरानी बताई जा रही है। रिश्तेदारी के माध्यम से शुरू हुई नजदीकियां धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल गईं। आरोपी ने कई बार रतनी को नाते आने का दबाव बनाया, लेकिन उसके शराबी और गुस्सैल स्वभाव के कारण महिला इनकार कर देती थी। विवाद के बाद हत्या 22 सितंबर को आरोपी ने रतनी को बातचीत के बहाने भीलवाड़ा बुलाया। होटल से खाना और शराब लेकर वह उसे सुनसान जगह ले गया, जहां फिर से नाते रखने की बात पर दोनों में विवाद हुआ। महिला के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरपीएससी में 3 नए चेहरे, अब 7 पद भरे; पेपर लीक प्रकरणों के बाद सुधार की उम्मीद कल्पद्रुम महामंडल विधान के सातवें दिन श्रीजी को 200 अर्घ्य समर्पित