24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। सीआईएल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चेस द्वारा आयोजित और कैसल माइंड चेस अकादमी के तकनीकी सहयोग से लेकसिटी जून ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2025 का सफल आयोजन 8 जून को ए वन सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर में संपन्न हुआ। आयोजन सचिव व प्रशिक्षक निलेश कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में दो समूह बनाए गए — ग्रुप A (अंडर-5, 7, 9, 11) और ग्रुप B अंडर-13, 15, 17, 19 एवं सीनियर। प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष 10 खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में लेकसिटी उदयपुर के खिलाड़ियों के साथ-साथ भीलवाड़ा, मध्य प्रदेश, राजसमंद के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया, कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं स्कूल के निदेशक डॉ रवि चांगवाल ,सचिव विकास साहू, निलेश कुमावत, मनीष चंडालिया, कुशल पटेल, भावेश पंडीयार ,सिद्धार्थ जैन ,कपिल साहू, हार्दिक दक, दिया दोशि द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में ग्रुप-A के ओवरऑल चैंपियन भाव्यांश शर्मा रहे और ग्रुप-B के ओवरऑल चैंपियन दक्षिता कुमावत रहीं, जिन्हें ₹1600 नगद राशि व भव्य ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-5 श्रेणी में प्रथम स्थान जश गखरेजा को ₹1100 नगद राशि व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान रियाना गखरेजा को ₹700 नगद व ट्रॉफी, तृतीय स्थान साइरा कैसर को ₹500 नगद व ट्रॉफी तथा चतुर्थ स्थान दक्ष दरक को ₹400 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-7 श्रेणी में प्रथम तेजस मिश्रा को ₹1100, द्वितीय मनन्या चौधरी को ₹700, तृतीय धनविन शर्मा को ₹500 व चतुर्थ लितिशा शर्मा को ₹400 नगद व ट्रॉफी दी गई। अंडर-9 श्रेणी में प्रथम पौषिता पालीवाल को ₹1100, द्वितीय अयांश दलाल को ₹700, तृतीय नमिता असवानी को ₹500 व चतुर्थ पूर्वांश पंवार को ₹400 नगद व ट्रॉफी दी गई। अंडर-11 श्रेणी में प्रथम लॉरिशा कोठारी को ₹1100, द्वितीय पुरंजय चौधरी को ₹700, तृतीय विहान अग्रवाल को ₹500 तथा चतुर्थ विहाना कोठारी को ₹400 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-13 श्रेणी में प्रथम दर्श राठी को ₹1100, द्वितीय अयांश जैन को ₹700, तृतीय हर्ष साहू को ₹500, चतुर्थ अनुज घांचा को ₹400 नगद व ट्रॉफी प्राप्त हुई। अंडर-15 श्रेणी में प्रथम ध्रुविन जैन को ₹1100, द्वितीय मितांश साहू को ₹700, तृतीय अनिरुद्ध साहू को ₹500 तथा चतुर्थ चार्वी महेश्वरी को ₹400 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। अंडर-17 श्रेणी में प्रथम प्रथम माली को ₹1100 , द्वितीय मानसवी पालीवाल को ₹700, तृतीय यशवर्धन सिंह को ₹500 और चतुर्थ युवल परमार को ₹400 नगद राशि व ट्रॉफी दी गई। अंडर-19 श्रेणी में प्रथम मानस मुनेत को ₹1100, द्वितीय अंशुल दवे को ₹700, तृतीय यक्ष मलासिया को ₹500 और चतुर्थ नवल जैन को ₹400 नगद व ट्रॉफी दी गई। सीनियर श्रेणी में प्रथम स्थान सुधाकर को ₹1100, द्वितीय मोहम्मद रऊफ को ₹700, तृतीय आयुष लोड़ा को ₹500 और चतुर्थ यश चौबीसा को ₹400 नगद व ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही प्रत्येक श्रेणी में 5वें से 10वें स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई एवं सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दो हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार: अवैध वसूली सिंडिकेट का पर्दाफाश श्री पंचमहासभा तैलिक साहू समाज चार बैठक की मीटिंग, निवर्तमान उपाध्यक्ष विजय पण्डियार को बनाया कार्यवाहक अध्यक्ष