24 News Update उदयपुर। सनातन धर्म सेवा समिति एवं श्री बिलोचिस्तान पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में शक्तिनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में चल रहा 40 दिवसीय भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव अंतिम चरण में पहुंच गया है। 16 जुलाई से शुरू हुए महोत्सव के तहत बीती रात भव्य भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे।समिति के महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक योगेश गोविंदानी ने भगवान झूलेलाल के भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते और जय झूलेलाल के जयकारे लगाते नजर आए। इससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।समाज अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि चालीहा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान झूलेलाल को अलग-अलग प्रकार के प्रसाद का भोग लगाया जा रहा है। मंगलवार, 25 अगस्त को महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर भव्य बहिराणा साहब सजाया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद बहिराणा साहब का विसर्जन किया जाएगा।पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने बताया कि चालीहा पर्व का सिंधी समाज में विशेष धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता के अनुसार सिंध के अत्याचारी शासक मिरखशाह से मुक्ति के लिए समाज ने 40 दिनों तक तपस्या की थी। इसके बाद जल के देवता भगवान वरुण झूलेलाल के रूप में प्रकट हुए। चालीहा के अंतिम दिन बहिराणा साहब सजाकर शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें पारंपरिक छेज नृत्य भी होता है। इसके बाद ताहिरी, छोले और शरबत का प्रसाद वितरित किया जाता है तथा शाम को बहिराणा साहब का विसर्जन किया जाता है।महासचिव विजय आहुजा एवं सेवादार जैतूमल बाबा ने बताया कि 40 दिनों तक अखंड ज्योति की पूजा-अर्चना की जा रही है। समापन अवसर पर बहिराणा साहब की आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। सेवादार जय सपरा ने बताया कि समाजजन भगवान झूलेलाल से विश्व में सुख-शांति और हरियाली की कामना कर रहे हैं।आयोजन को सफल बनाने में गुरुमुख कस्तूरी, कशिश चेलानी, मनोज कटारिया, बसंत कस्तूरी, हेमंत गखरेजा, सुनील सहित पंचायत एवं समिति के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पेंशन नहीं दे सकते तो आईसीएआर की कसौटी पर कैसे खरे उतरेंगे कृषि विश्वविद्यालय : पेंशनर्स महासंघ मैत्री क्रिकेट में जिला प्रशासन विजेता, मीडिया टीम रही उपविजेता