24 News Update उदयपुर। महाराणा भूपाल चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 18 अगस्त की सुबह की बताई जा रही है। मामले में पहाड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार सकलाल, पोस्ट छाणी, थाना पहाड़ा, जिला उदयपुर निवासी 27 वर्षीय खुशी डामोर पुत्री शांतिलाल मीणा ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी होंडा एक्टिवा स्कूटी लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय पहुंची थी। 18 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9.30 बजे उसने अपनी स्कूटी ट्रोमा सेंटर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस लौटने पर स्कूटी मौके पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने और जानकारी लेने के बावजूद स्कूटी का पता नहीं चला। परिवादिया के अनुसार कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई स्कूटी का नंबर आरजे 27 एचबी 4879 बताया गया है। मामले की जांच हैडकांस्टेबल लोकेश कुमार, नंबर 1935 कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मैत्री क्रिकेट में जिला प्रशासन विजेता, मीडिया टीम रही उपविजेता पंजाबी बाग की 7000 वर्गफुट जमीन को लेकर विवाद, निष्पक्ष जांच की मांग, धर्मेंद्रपाल शारदा ने पुलिस, यूडीए और जिला प्रशासन से दस्तावेजों, नक्शों व खातेदारी रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की