24 न्यूज अपडेट उदयपुर। सावधान उदयपुर, अब एसयूवी केटेगरी के वाहनों पर अंतर्राज्यीय तस्करों की नजर है। पुलिस थाना गोवर्धनविलास की टीम ने वाहन चोरी के एक बड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध वाहन को चिन्हित किया। पुलिस ने सेक्टर 14 स्थित प्रार्थी के घर से चोरी हुई स्कॉर्पियो कार को बरामद कर लिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार और एक अन्य स्कॉर्पियो कार को भी जब्त किया गया है।अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का सरगना नामजदजिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने इस मामले में अंतरराज्यीय चौपहिया वाहन चोर गैंग के सरगना व पुलिस थाना गुढामालानी (बाड़मेर) के हिस्ट्रीशीटर शंकर विश्नोई को नामजद किया है। शंकर विश्नोई, जो काफी शातिर अपराधी है, अभी फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।घटना का विवरणदिनांक 06.02.2025 को प्रार्थी मुकुल मेहता निवासी सेक्टर 14, गोवर्धनविलास, उदयपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 26.02.2025 की रात को उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो कार घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे सुबह गायब पाया। इस संबंध में प्रकरण संख्या 80/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज से मिला सुरागघटना के तुरंत बाद थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच की, जिसमें एक स्वीफ्ट कार में आए अज्ञात बदमाशों को रैकी करते देखा गया। यह बदमाश रात के समय मौके का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो कार चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरी हुई कार का पीछा किया, जो सेक्टर 14 से नेला रोड होते हुए प्रतापनगर, बलिचा रोड, अंबेरी और कैलाशपुरी से देलवाड़ा टोल तक पहुंची। पुलिस ने देलवाड़ा टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों और टोल बूथ के रिकॉर्ड खंगाले, जहां चोरी हुई स्कॉर्पियो और घटना में प्रयुक्त अन्य कार दिखाई दी।बदमाशों ने नंबर प्लेट हटाकर वाहनों पर किसी अन्य गाड़ी के फास्टैग लगाए थे। पुलिस ने इन फास्टैग की मदद से विभिन्न टोल बूथों से जानकारी प्राप्त की और सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की। इस प्रक्रिया में पुलिस को आरोपी शंकर विश्नोई का नाम सामने आया, जो अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का सरगना और गुढामालानी (बाड़मेर) का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में वाहन चोरी और एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।गिरफ्तारी के लिए दबिश, पर आरोपी फरारपुलिस टीम शंकर विश्नोई के गांव मौखावा, गुढामालानी पहुंची, जहां पता चला कि वह काफी शातिर अपराधी है और फरार हो चुका है। पुलिस ने भेष बदलकर उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।उदयपुर में फिर से वारदात की फिराक में था गैंगदिनांक 10.03.2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शंकर विश्नोई की गैंग उदयपुर में दोबारा वाहन चोरी की योजना बना रही है। यह गैंग ग्राम कुंडाल में झाड़ोल की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर मौजूद थी। इस सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची, जहां दो स्कॉर्पियो और एक स्वीफ्ट कार खड़ी मिली। पुलिस वाहनों को देखते ही बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ियों की ओर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वे ओझल हो गए।तीन वाहन बरामद, गिरफ्तारी के प्रयास जारीपुलिस ने मौके से सेक्टर 14 से चोरी हुई स्कॉर्पियो, बदमाशों द्वारा उपयोग की गई स्वीफ्ट कार और एक अन्य स्कॉर्पियो कार बरामद की। इस मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।पुलिस टीमःश्री दिलीप सिंह झाला, थानाधिकारीश्री धर्मवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षकश्री मनोहर सिंह, सहायक उपनिरीक्षकश्री हेमेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबलश्री प्रहलाद पाटीदार, हेड कांस्टेबलश्री दिनेश सिंह, कांस्टेबलश्री अंकित सिंह, कांस्टेबलश्री लोकेश रायकवाल, साइबर सेल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation UDA : 500 करोड़ के भूमि घोटाले पर कड़ा शिकंजा, 9 विवादित जमीनों आवंटन और पट्टों के हस्तांतरण पर रोक शिव शंकर गौशाला में यज्ञ और अभिनंदन