24 News Udpate निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह राणावत ने पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणावत सहित बार एसोसिएशन के सदस्य एवं अधिवक्ताओं ने विधायक कृपलानी को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन कियाविधायक कृपलानी ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र की एक सशक्त आधारशिला है। बार एसोसिएशन की सकारात्मक भूमिका से न केवल अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा होती है, बल्कि आमजन को न्याय दिलाने में भी सहयोग मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह राणावत के नेतृत्व में बार एसोसिएशन नई ऊंचाइयों को छुएगा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह राणावत ने विधायक कृपलानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं बार एसोसिएशन के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण राजेश सोलंकी, मधुबाला सांखला, सीमा पाटीदार, रणवीर सिंह पायरी, अरविंद सिंह सोलंकी, कमलेश श्रीमाली, आशीष नागौरी, पवन जटिया, रामेश्वर धाकड़, संदीप गायरी, कुशल राज डूंगरवाल, आशीष तेली, चंद्रपाल सिंह शक्तावत, सुनील शर्मा, ईश्वर धाकड़, श्यामदास बैरागी, महावीर जैन, सत्य नारायण सालवी, अजय मंगनानी, हनी मंगनानी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत आदि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणावत को विजयश्री की बधाई दी एवं मुंह मिठा करवाया।इस दौरान भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन गुप्ता, जिला मंत्री पारस वीरवाल, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, नगर प्रवक्ता सुनील चाष्टा, नगर उपाध्यक्ष जगदीश माली, मनोज मालू, पुष्कर सोनी, कुलदीप सिंह राठौड़, नगर मंत्री ओमप्रकाश नाथ, धर्मपाल जाट, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, शंभू सिंह पंवार, पूरण पुरबिया, लोकेंद्र आचार्य, नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, रामनिवास जाट, अंकित लखारा, हितेश जोशी, अजय नागदा, कालू सेन, मुकेश बम, रजनीश गोठवाल, दुर्गेश मराठा, दशरथ मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राकेश सुखवाल व बी.सी.पाण्डेय को भा. म. स. से सम्बद्ध मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। दो दिवसीय मण्डल स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न