24 News Update बालोतरा. बालोतरा 121 बिना नम्बरी वाहनों, काली फिल्म लगे 42 वाहनों व शराब पीकर वाहन चलाने पर 05 कार्यवाही की गई। अमित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि श्री विकास कुमार आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार जिले में बिना नंबरी व काले शीशे लगे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन अनामिका” एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, शराब पीकर वाहन चलाने व उत्पात मचाने वगैरा पर आवश्यक कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मदमस्त” के तहत श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में पुलिस नियंत्रण कक्ष जिला बालोतरा के मार्फत जारी दिशा-निर्देशानुसार जिले में दिनांक 08.07.2025 समय 10.00 पीएम से 09.07.2025 समय 10.00 पीएम तक लगातार 24 घंण्टे (04-04 घण्टे की 06 पारियों में) नाकाबन्दी की जाकर कुल 60 पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की सघन चैकिंग कर 121 बिना नम्बरी वाहनों, 42 काली फिल्म लगे वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने पर 05 व एमवी एक्ट के तहत 37 अन्य कार्यवाही की गई। इस प्रकार उक्त दोनों अभियान में कुल 205 कार्यवाही की गई। जिला पुलिस द्वारा बिना नम्बरी वाहनों व काले शीशे लगे वाहनों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सघन चैकिंग की गई। मौके पर ही वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्मों को हटवाया गया।ऑपरेशन मदमस्तः ज्ञात रहे अपराधी अक्सर अपराध करने से पहले शराब का सेवन करता है,उसके बाद अपराध की रूपरेखा तैयार कर घटना कारित करता है, लिहाजा समय रहते उसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही से अपराध को रोका जा सकता है। इसलिए उक्त अभियान के तहत कार्यवाही की जाना आवश्यक है जिससे आमजन व महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। इसी क्रम में अधिकाधिक कार्यवाही हेतु दिए गए दिशा-निर्देशानुसार श्री गोपाल सिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में समस्त थानाधिकारीगण जिला बालोतरा के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।ऑपरेशन अनामिकाः- ज्ञात रहे कि सड़क पर दौड़ती बिना नम्बरी अथवा काली फिल्म लगी गाड़ीएक आम आदमी के मन में असुरक्षा, भय एवं घबराहट का भाव जगाती है। वहीं आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों व मनचले व्यक्तियों द्वारा अक्सर ऐसे वाहनों का प्रयोग कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है तथा दुर्घटना होने पर ऐसे वाहनों की खोज-पड़ताल मुश्किल होती है। अतः ऐसे बिना नम्बरी व काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर कानून के प्रति सम्मान, सड़क सुरक्षा एवं जन सुरक्षा के उद्देश्य से श्री अमित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा के निर्देशन में जिले में सड़कों, कस्बों, गांवों, ढाणियों में खोज-खोजकर काली फिल्म लगी गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाकर तदुपरांत उसका चालान कर नियमानुसार वाहनों को छोड़ा जाकर अभियान के नोडल अधिकारी श्री गोपालसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के सुपरविजन में जिले को बिना नम्बरी वाष्ठनों तथा काली फिल्म लगे वाष्ठनों से मुक्त करने हेतु लगातार “ऑपरेशन अनामिका के तहत प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है।कार्यवाही का विवरण ऑपरेशन अनामिका व मदमस्तक्र.सं.नाम पूरा बालातराबिना नम्बरी1636521702 पचपदरा0304योगऑपरेशन अनामिकाकाला शीशा03260805सिवानाबायतु121एक्ट42अन्य एमवी1412090237ऑपरेशन मदमस्त185 एमवी एक्ट01020205योग33757128205फोटोज्ञानजन से अपीलः अपने वाहन पर रजिस्ट्रेशन नम्बर आवश्यक रूप से लगायें तथा बार पहिया वाहन बिना नम्बर/काले शीशे लगे याहन का संचालन नहीं करें। ऐसे वाहन पाये जाने पर पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदिकी पुलिस थाना को सूचित करें, वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा, 12 ट्रिप में यात्रियों को मिलेगा सफर का लाभ हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालय में वृक्षारोपण