पुलिस अधीक्षक महोदय ने किया नाकाबन्दी का औचक निरीक्षणशराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही, 4 वाहन एमवी एक्ट के तहत जब्त 24 News Update बालोतरा. रमेश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिलें में ‘ए’ श्रेणी की प्रभावी नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन चैकिंग कर बिना नंबरी व काले शीशे लगे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनों को जब्त कर चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु पुलिस नियंत्रण कक्ष बालोतरा के मार्फत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं समस्त वृताधिकारीगण जिला बालोतरा के सुपरविजन में जिले के समस्त थानाधिकारीगण के नेतृत्व में जिले में कल दिनांक 1.08.2025 को 7:00 पीएम से 9:00 पीएम तक ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी कर प्रभावी एवं सुनियोजित कार्यवाही की गई। नाकाबंदी के दौरान वाहनों की सघन चैकिंग कर 37 बिना नम्बरी वाहनों व 38 काली फिल्म लगे वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 79 कार्यवाही की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों चालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 4 वाहन एमवी एक्ट के तहत जब्त किए गए।सभी संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी ली गई, वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई एवं सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया।बिना नम्बरी वाहनों, काले शीशे लगे वाहनों एवं अपराध में सहायक मोडिफाइड वाहनों की विशेष रूप से कड़ी निगरानी रखते हुए सघन चैकिंग की गई। मौके पर ही वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्मों को हटवाया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस थाना बालोतरा एवं पुलिस थाना जसोल की टीम द्वारा की जा रही नाकाबंदी का औचक निरीक्षण किया गया।राजकॉप ऐप के माध्यम से वाहनों के पंजीकरण व स्वामित्व की त्वरित पुष्टि की गई।किसी भी बीमार, महिला अथवा वरिष्ठ नागरिक को अनावश्यक असुविधा न हो. इसका पूरा ध्यानरखा गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा उपरोक्त निर्देशों की पूर्णतः पालना की गई।बालोतरा पुलिस द्वारा की गई यह व्यापक और सुनियोजित नाकाबंदी अभियान न केवल अपराधियों में भय का वातावरण निर्मित करने हेतु कारगर रही, बल्कि आमजन के सुरक्षा विश्वास को और अधिक मजबूत करने में सफल सिद्ध हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डिजीटल ट्रांजेक्शन कैम्प का आयोजन भीलवाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ की तस्करी से अर्जित संपत्ति फ्रीज, मुख्य आरोपी भैरूलाल जाट फरार